श्री चौबीस अवतार मंदिर महातीर्थ

भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों की पावन धरा
आपका एक छोटा सा दान, किसी की बड़ी सेवा बन जाता है।
🙏 अभी दान करें🔁 मासिक सदस्य बनें🏆 हमारे दानदातागुरुवार, 12 नवंबर 2026
इन दानदाताओं के सहयोग से मंदिर की सेवाएँ चल रही हैं। आप भी इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें।
पहले दानदाता आप बनें! 🙏
UPI / बैंक से दान करें
नीचे फॉर्म भरकर भेजें
पुष्टि के बाद रसीद WhatsApp पर और आपका नाम दानदाता सूची में
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥
तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फलों में कभी नहीं। इसलिए फल की आसक्ति के बिना कर्म करो।
— श्रीमद्भगवद्गीता 2.47 / Bhagavad Gita 2.47श्री चौबीस अवतार मंदिर महातीर्थ भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों को समर्पित एक पवित्र धाम है। यहाँ श्रद्धालु दर्शन, आरती और भक्ति का दिव्य अनुभव प्राप्त करते हैं।
एक ही परिसर में भगवान विष्णु के 24 अवतारों के दर्शन होना इसे देश के अनूठे तीर्थस्थलों में विशेष स्थान दिलाता है।
मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण शेषनाग की शैया पर विराजमान हैं। यह भव्य प्रतिमा श्वेत संगमरमर के एक ही पत्थर से बनी है और लगभग सवा 9 फीट लंबी तथा सवा 7 फीट ऊँची है।
भगवान विष्णु के सभी 24 अवतारों की प्रतिमाएँ अलग-अलग मंदिरों में विराजित हैं और हर मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश सुशोभित है।
24 अवतार मंदिर के सामने अब भगवान शिव के 11 रुद्र अवतारों के मंदिर बन रहे हैं, जिनके साथ एक विशाल मंदिर में विशाल शिवलिंग की स्थापना होगी। दूसरी ओर माँ अंबे के नौ अवतारों सहित माँ का भव्य मंदिर, भैरव मंदिर और गणेश जी का मंदिर बनेगा। ये सभी मंदिर संगमरमर से निर्मित होंगे।
24 अवतार मंदिरों के साथ ये नए मंदिर जुड़ने पर श्रद्धालु एक ही परिसर में कुल 51 मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।
06:00 AM
10:00 AM
11:30 AM
07:00 PM
09:00 PM ( शीतकाल )
10:00 PM ( ग्रीष्मकाल )
06:00 AM – 12:00 PM
03:00 PM – 09:00 PM












पता: देपालपुर, जिला इंदौर , मध्य प्रदेश, 453115