🪔 ॐ नमो भगवते वासुदेवाय | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

24 अवतार · 3/24

श्री हरी (धुववर) अवतार

❖
श्री हरी  (धुववर) अवतार

अटल भक्ति को अमर पद देने वाले

परिचय: पाँच वर्ष के बालक भक्त ध्रुव की तपस्या से प्रसन्न होकर श्रीहरि ने उसे वरदान दिया। इसी से यह रूप "ध्रुववर" कहलाता है।

कथा: राजा उत्तानपाद के पुत्र ध्रुव को सौतेली माता सुरुचि ने पिता की गोद में बैठने से रोक दिया और अपमानित किया। आहत बालक माता सुनीति की सीख लेकर वन चला गया। देवर्षि नारद ने उसे "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र दिया। मधुवन में कठोर तप करने पर भगवान विष्णु प्रकट हुए और शंख से ध्रुव के कपोल का स्पर्श किया, जिससे उसे दिव्य वाणी और ज्ञान मिला। भगवान ने उसे राज्य और अंत में ध्रुव पद दिया, जो आज भी आकाश में अटल ध्रुव तारे के रूप में स्थित माना जाता है।

संदेश: सच्ची और अटल भक्ति को भगवान कभी अनसुना नहीं करते।

📲 व्हाट्सऐप पर शेयर करें

📍